Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

अन्नू कपूर का सन्देश : इस्लाम से प्रेरणा लें और गीता को लेकर कहा ...

 मशहुर फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने हाल में ही एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान लोगों को इस्लाम से सीख लेने की सलाह दी और ख़ुद को नास्तिक बताते हुए गीता के बारें में  कहा - ' जो कुछ भी सिखा....' 

Annu Kapoor
अन्नू कपूर 
Annu Kapoor on Islam and Hindutva Holy book Geeta learning: बॉलीवुड अभिनेता और बॉलीवुड गानों के विकिपीडिया कहे जाने वाले अन्नू कपूर हाल में ही abp न्यूज़ के अनुसार एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान इस्लाम  और हिन्दू धर्म ग्रन्थ गीता पर अपनी बात रखते नज़र आयें | 

अन्नू कपूर ने  खुद को नास्तिक बताते हुए इंटरव्यू में बातचीत करते हुए गीता को एक महान किताब बतया और ये भी कहा कि हिन्दुओं को इस्लाम से क्या सीखना चाहिए | 

अन्नू कपूर ने गीता को लेकर क्या कहा - 

मीडिया एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने श्रीमद्भागवत गीता के बारें में कहा कि - "गीता कमाल की किताब हैं | मैं नास्तिक हूँ उसके बावजूद कह रहा हूँ की जो कुछ भी सीखा जा सकता हैं, गीता से सीखा जा सकता हैं |" 

 उन्होंने बातचीत के दौरान आगे कहा कि हमार देश हर तरफ से दुश्मनों से घिरा हुआ हैं | सभी  ने हमें धोखा दिया है जिसका कारण हमारा सॉफ्ट स्वभाव का होना हैं | उन्होंने महाभारत की एक कथा श्री कृष्ण और शिशुपाल का प्रसंग बताते हुए कहा कि 99 बार गलती को माफ़ करना तो ठीक हैं, पर सौवी ग़लती पर वध करना ही होगा | 

अन्नू कपूर ने इस्लाम को लेकर क्या कहा - 

अन्नू कपूर ने  इस्लाम धर्म पर भी खूब बोले  | उन्होंने हिन्दुओं को इस्लाम से क्या और क्यों सीख लेनी चाहिए, इस पर भी खुल कर कहा |

अन्नू कपूर ने इस्लाम की पाचों किताबों का ज़िक्र करते हुए कहा कि इन किताबों  में डू और डोंट्स साफ़ -साफ़ लिखा हुआ हैं जिससे लोग  डिसिप्लिन हो सकते हैं और इस डिसिप्लिन से यूनिटी आती हैं और हमें यूनिटी इस्लाम धर्म से सीखनी चाहिए | 

ये रहा  बातचीत का एक अंश : 

Post a Comment

0 Comments